Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 02-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, चकेरी उपरवार, सैदपुर, गाजीपुर में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह विद्यालय पूरी तरह से आवासीय है और केवल बालिकाओं के लिए संचालित होता है। विद्यालय में विज्ञान एवं कला वर्ग में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में अभ्युदय योजना के अंतर्गत जेईई (JEE) और नीट (NEET) की विशेष तैयारी भी कराई जाती है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे दिनांक 15 मई 2025 तक ats.upsdc.gov.in/onlineApp/Menu वेबसाइट पर अपने समस्त अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन करें तथा आवेदन की हार्ड कॉपी विद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।

आय सीमा:

ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय रु. 46,080 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय रु. 56,460 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

समाज कल्याण विभाग ने पात्र छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा नदी में कूदी दो युवतियाँ, एक को पुलिस ने बचाया, दूसरी की मौत
Next: ब्लॉक नहीं भ्रष्टाचार भवन – प्रधान की खुली चुनौती

हो सकता है आप चूक गए हों

07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
CSF-Logo-500x280

मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

ब्यूरो 30-07-2026
CSF-Logo-500x280

कैशलेस चिकित्सा योजना में पंजीकरण कराने की अपील, आयकर संबंधी निर्देश भी जारी

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.