गाजीपुर। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत “गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को ही मिलेगा” विषय पर आज एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही है। यह प्रेसवार्ता उत्तर प्रदेश सरकार में स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल द्वारा की जाएगी।
प्रेसवार्ता का आयोजन लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस, गाजीपुर में शाम 4:00 बजे किया जाएगा। इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे समय से, अर्थात् 3:50 बजे, निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी प्राप्त करें। इस प्रेसवार्ता के माध्यम से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, गरीबों के हकों की सुरक्षा तथा सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।