Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में फूटा राष्ट्रभक्तों का गुस्सा: सड़कों पर रौंदा गया पाक झंडा, गूंजे “भारत माता की जय” के नारे

ब्यूरो 08-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250508-WA0022.jpg

गाजीपुर। पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों और भारत में बढ़ते जिहादी हमलों के विरोध में गाजीपुर में आर्य समाज व आर्य वीर दल के बैनर तले जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों—गायत्री नगर फाटक, नखास, चीतनाथ, प्रकाश टॉकीज और मिश्र बाजार—पर पाकिस्तानी झंडा सड़कों पर बिछाकर उसे पैरों तले रौंदा और गाड़ियों से कुचलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का आलम यह था कि हर जुबां से एक ही आवाज़ उठ रही थी—”भारत माता की जय!” आर्य समाज के प्रधान दिलीप आर्य ने कहा, “पाकिस्तान के इस्लामी जिहादी हिंदुओं के खिलाफ नफरत से भरे हैं। भारत में बैठे कुछ गद्दार भी उनका साथ दे रहे हैं। ऐसे लोगों को कुचलना ही सच्चा प्रतिशोध है।” आर्य वीर दल के कार्यकर्ता नितिन अग्रहरि ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “भारत का हर सच्चा नागरिक अब इन जिहादियों के खिलाफ एकजुट हो चुका है—अब या तो वे बचेंगे या हम!”

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आर्य समाज के मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से वरुण प्रकाश गुप्ता, नितिन आनंद, रविराज गुप्ता, सुशील वर्मा, कुंवर रुपेश कुमार, रामनिवास मौर्य, आनंद गुप्ता, अजय चौरसिया और विनय वर्मा जैसे युवा चेहरे उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में फूटा राष्ट्रभक्तों का गुस्सा: सड़कों पर रौंदा गया पाक झंडा, गूंजे “भारत माता की जय” के नारे
Next: जनप्रतिनिधियों से अभद्र भाषा, करंडा एडीओ पर गिरी गाज

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.