Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में नवागत डीएम डॉ. अविनाश कुमार का भव्य स्वागत

ब्यूरो 14-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250514-WA0013.jpg

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, गाजीपुर के सभागार स्व. रामकरन यादव ‘दादा’ स्मृति हाल में नवागत जिलाधिकारी एवं बार के संरक्षक डॉ. अविनाश कुमार का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ दूबे ने की, जबकि संचालन महासचिव धर्मचंद्र यादव ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ताओं — श्रीकांत तिवारी, अमर सिंह, वंशीधर कुशवाहा, विजय प्रकाश, वीरेंद्र चौबे, दशरथ यादव, कैलाश यादव, समीक्षा प्रसाद, रामअवध राम, वीरेंद्र राम आदि — द्वारा जिलाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत करने से हुई। इस अवसर पर सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद शासकीय अधिवक्ता (सिविल) द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव एवं वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र दूबे ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही ईल्डर कमेटी के चेयरमैन को भी अंगवस्त्र प्रदान किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं और जनपदवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया।इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया, जिनमें न्यायालयों में फैले भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड रूम में नकल प्रक्रिया में हो रही अनियमितताएं तथा रौजा, रोडवेज आदि स्थानों से कचहरी तक आने-जाने में हो रही समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर के विधि छात्र करेंगे प्रयागराज न्यायालय में इंटर्नशिप, 17 मई तक करें आवेदन
Next: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तक बढ़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.