Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बृजभूषण बोले – सिंदूर ऑपरेशन में मोदी ने बंद की दुश्मनों की ‘सांस’, राहुल गांधी भटकाते हैं विपक्ष

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250515-WA0039.jpg

गाजीपुर (जखनियां)। गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को जखनियां क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ में सिद्धिदात्री मां और बुढ़िया मां का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वैदिक रीति से पूजा अनुष्ठान पंडित अमोद प्रकाश पांडे द्वारा कराया गया, जिसमें पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंथ श्री भवानी नंदन यति मौजूद रहे। महामंडलेश्वर ने मां वृद्धांबिका के नौ सौ वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी दी।दर्शन के उपरांत पूर्व सांसद ने कहा, “इस ऐतिहासिक स्थल पर आकर और महामंडलेश्वर का सान्निध्य पाकर मैं अपने को धन्य समझता हूं। मेरा यहां आगमन पूरी तरह धार्मिक है, न कि राजनीतिक। बिहार से सीधे मां के दर्शन हेतु आया हूं।”

राहुल गांधी पर कसा तंज

पूर्व सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “राहुल गांधी का नाम ही विवाद है। यह कांग्रेस ही नहीं बल्कि भारत का दुर्भाग्य है। विपक्ष को मजबूत होना चाहिए ताकि वह सरकार को भटकने से रोक सके, पर राहुल गांधी स्वयं ही विवादों में घिरे रहते हैं।”

रक्षा नीति और मोदी सरकार की तारीफ

भारत-पाक तनाव की पृष्ठभूमि पर उन्होंने कहा कि “हम सरकार के साथ हैं, युद्ध अभी पूरी तरह थमा नहीं है। पहले अजहर मसूद जैसे आतंकी भारत को धमकाते थे, अब हमारी मिसाइलें उनके बंकरों में जाकर उनकी सांस बंद कर देती हैं। यह आज का भारत है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की रक्षा नीति मजबूत हुई है, राफेल पर विरोध के बावजूद सेना को सशक्त किया गया।”

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती आयोजन का आश्वासन

बृजभूषण सिंह के साथ ऑल इंडिया कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सिद्ध पीठ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराने का आश्वासन दिया और संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुकूल होते ही शीघ्र आयोजन की तिथि घोषित की जाएगी। कार्यक्रम में कुश्ती संघ के पदाधिकारी रामतेज पांडे, रजनीश राय, शक्ति भूषण सिंह, बृजेंद्र राय, उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे, कोतवाल शैलेश मिश्रा, तारावती यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्रक, पूर्व घटनाओं की छायाप्रतियां भी की गईं प्रस्तुत
Next: पूर्व विधायक ने हिंदू पी.जी. कॉलेज को भेंट कीं अपनी पुस्तकें, कहा छात्रों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं किताबें

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.