Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्रक, पूर्व घटनाओं की छायाप्रतियां भी की गईं प्रस्तुत

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250515-WA0038.jpg

गाजीपुर। शहर के व्यस्तम रौजा ओवरब्रिज पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चिंता जताई है। सोमवार को सपा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज के दोनों ओर ऊँचाई युक्त मजबूत सुरक्षा जाली लगाए जाने की मांग की। अभिनव सिंह ने बताया कि रौजा ओवरब्रिज पर पहले भी कई लोग गिर चुके हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पुल शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में से एक है, जहाँ प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन और लोग गुजरते हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

सपा नेताओं ने कहा कि जनहित को देखते हुए प्रशासन को तत्काल प्रभाव से पुल के दोनों किनारों पर मजबूत साइडर जाली लगानी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। ज्ञापन के साथ पूर्व में हुई दुर्घटनाओं की छायाप्रतियां भी जिलाधिकारी को सौंपी गईं।
इस अवसर पर अलका अग्रवाल, संजय यादव, संतोष अग्रवाल, रजनीश मिश्रा, रामबिलास यादव, विक्की यादव, मोहन रावत और गुड्डू राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा
Next: बृजभूषण बोले – सिंदूर ऑपरेशन में मोदी ने बंद की दुश्मनों की ‘सांस’, राहुल गांधी भटकाते हैं विपक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.