Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव में पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रही महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर उर्फ सलेमपुर गांव निवासी रीना देवी 12 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी पुश्तैनी भूमि पर निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी शेषनाथ यादव, उनके पुत्र अजित यादव, जितेन्द्र यादव और धिरेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और बिना किसी वैध कारण के निर्माण कार्य रुकवाने लगे।

रीना देवी द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उनके पति रामाश्रय यादव के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस मामले में रीना देवी ने बुधवार को थाना जमानिया में लिखित तहरीर दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ताजपुर चट्टी में युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.