गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल (पल्टा) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मु.अ.सं. 566/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 115(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अतुल यादव (26 वर्ष) पुत्र गंगासागर यादव निवासी फूलपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को रजागंज चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील की कलछुल (पल्टा) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी की कार्रवाई लोटन ईमली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ की। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध इसी मामले में मुकदमा दर्ज है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।