Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की चेकिंग

ब्यूरो 04-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f89fe99d-0d32-4b1a-a180-aa1cea41162a

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत मंगलवार को जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आमजन को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई। वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाते हुए सघन भ्रमण और चेकिंग की। अभियान के दौरान संदिग्ध एवं शोहदा तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ओबीसी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 की समय-सारिणी जारी, शिक्षण संस्थानों को 5 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
Next: मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.