Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

ब्यूरो 15-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250515-WA0037.jpg

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायतों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा “निवेश मित्र” पोर्टल के अंतर्गत अनुमतियों, अनापत्तियों, पंजीकरण व लाइसेंस की स्थिति की जानकारी दी गई। श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमएसएमई, कृषि, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, यूपी पावर कॉर्पोरेशन और राजस्व विभागों के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

शिकायतों पर सख्त रवैया

वीर अब्दुल शहीद सेतु पर सभी स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पीडी एनएचआई को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर सभी लाइटों को ठीक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि अगली बैठक तक समस्या बनी रही तो विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जाम की समस्या पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

विश्व हिंदू परिषद वाराणसी के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह द्वारा नंदगंज बाजार में ठेला और दुकानों के कारण लगने वाले जाम की समस्या उठाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम, सीओ और व्यापार मंडल के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने और ठेला लगाने के लिए नियत स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जलजमाव के निस्तारण हेतु नाले का निर्माण स्वीकृत

लघु उद्योग भारती के संरक्षक ए.के. दुबे के निजी भूखंड मुगलानीचक में जलजमाव की समस्या पर नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए गए थे। इसके तहत बुजुर्गा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से माधव सरस्वती विद्या मंदिर तक ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले के निर्माण हेतु ₹15.39 लाख का प्रस्ताव तैयार कर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया। बजट की स्वीकृति 13 मई 2025 को मिल चुकी है, और कार्य जून अंत तक पूर्ण कराए जाने की योजना है।

विद्युत विभाग की गैरहाजिरी पर नाराजगी

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर जिले के किसी एक अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए, जो सभी से जानकारी लेकर बैठक में भाग लेंगे।

निष्प्रयोज्य टेलीफोन खंभों को हटाने के निर्देश

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निष्प्रयोज्य टेलीफोन खंभों को न हटाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को अंतिम पत्र डीजीएम, बीएसएनएल गाजीपुर को भेजने के निर्देश दिए। पत्र के अनुपालन न होने की स्थिति में अधिशासी अधिकारी स्वयं खंभों को हटाना सुनिश्चित करेंगी।

बैठक में प्रमुख लोग रहे मौजूद

बैठक में सदर विधायक जैकिशुन साहू, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, ए.के. दुबे, लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश उर्फ गुड्डू केशरी, बशिष्ठ सिंह यादव (वाइस चेयरमैन, आईआईए वाराणसी मंडल), और मुकेश कुमार सिंह (उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद) सहित जनपद के कई उद्यमी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा: दिलदारनगर में 133 मामलों में कार्रवाई, भारी जुर्माना वसूला
Next: जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्रक, पूर्व घटनाओं की छायाप्रतियां भी की गईं प्रस्तुत

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.