Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पाकिस्तान की हरकत और ट्रंप की बयानबाज़ी पर फूटा ‘आप’ का गुस्सा, गाजीपुर में जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो 17-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250517-WA0017.jpg

गाजीपुर। पाकिस्तान की कायराना हरकत और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानबाज़ी के विरोध में आम आदमी पार्टी गाजीपुर इकाई ने रौजा ब्रिज के नीचे जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आप के जिला अध्यक्ष श्री विवेक राय ने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस भारत में मिलाने का सुनहरा मौका अमेरिकी मध्यस्थता के कारण खो दिया। उन्होंने कहा कि इससे देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की नजदीकियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ा है।

जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मौर्य ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे। उन्होंने कहा कि आंखों में आंखें डालकर बात करनी होगी, तभी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आएगा। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत का हर नागरिक PoK को भारत में मिलाने के पक्ष में है और अब इस दिशा में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आनंद उपाध्याय और सलमान सईद ने अमेरिका की मध्यस्थता की निंदा करते हुए कहा कि इससे अखंड भारत का सपना धुंधला हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत की किसी भी आंतरिक मामले में विदेशी हस्तक्षेप की नीति इस बार विफल हुई है। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि आतंकवाद देश का सबसे बड़ा नासूर है और इसे जड़ से खत्म करना ही देशहित में है। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विवेक राय, जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र मौर्य, आनंद उपाध्याय, सलमान सईद, गोपाल जी वर्मा, अजय वर्मा, मुकेश चंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राज्य कर कार्यालय में व्यापार मंडलों के साथ बैठक, कर सुधार और समस्याओं पर मंथन
Next: तेज़ म्यूज़िक, धीमी सुनवाई: ईयरफोन से बढ़ रहा है खतरा

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.