Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राज्य कर कार्यालय में व्यापार मंडलों के साथ बैठक, कर सुधार और समस्याओं पर मंथन

ब्यूरो 17-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250517-WA0015.jpg

गाजीपुर। गाजीपुर स्थित राज्य कर कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आहूत की गई थी। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त राज्य कर रोड-1, जोन-प्रथम वाराणसी, श्री आनन्द कुमार सिंह तथा संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर संभाग-बी वाराणसी, श्री अरुण कुमार गौतम ने की। बैठक में पंजीयन वृद्धि, ईंट भट्ठा में कर की स्थिति, तथा व्यापार मंडलों और अधिवक्ता संघों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापार मंडल की ओर से अशोक कुमार अग्रहरि ने ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की देयता से संबंधित प्रश्न उठाया, जिस पर अपर आयुक्त श्री सिंह ने उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय जीएसटीएन काउंसिल द्वारा ही लिया जा सकता है।

संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) श्री गौतम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि करदाताओं के खिलाफ किसी भी एकपक्षीय आदेश को पारित करने से पूर्व उन्हें दूरभाष पर सूचित किया जाए। साथ ही उन्होंने व्यापार संघों के साथ नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर राज्य कर विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री जयसेन (उपायुक्त/कार्यालयाध्यक्ष, राज्य कर खंड-1 गाजीपुर), श्री सर्वेश कुमार सिंह (उपायुक्त, राज्य कर खंड-3), श्री राजेश ओझा (सहायक आयुक्त), डॉ. सतीश कुमार सिंह, श्री राहुल मिश्रा, श्री प्रभात कुमार सिंह तथा श्रीमती प्रतिभा राय शामिल थे। वहीं, व्यापार मंडल की ओर से विजय शंकर वर्मा, गुड्डू केशरी, अशोक कुमार अग्रहरि, प्रहलाद दास जायसवाल, असलम खां, अनुप वर्मा एवं जनपद ईंट निर्माता समिति के महामंत्री लल्लन सिंह उपस्थित रहे। बैठक में व्यापार मंडल द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समाधान भी किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बरुईन गांव में शिक्षक पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: पाकिस्तान की हरकत और ट्रंप की बयानबाज़ी पर फूटा ‘आप’ का गुस्सा, गाजीपुर में जोरदार प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.