Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ज़मीन पर कब्जे की बड़ी साज़िश नाकाम, फर्जीवाड़े के बादशाह मुश्ताक अली को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 18-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250518-WA0018.jpg

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में ज़मीन हड़पने की बड़ी साज़िश को अंजाम देने की फिराक में लगे एक शातिर फर्जीवाड़ेबाज़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गंज तिराहे के पास से आरोपी मुश्ताक अली (45 वर्ष), पुत्र मंसूर अली, निवासी ग्राम मिरदहा, कस्बा मुहम्मदाबाद को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि मुश्ताक अली कूट रचित दस्तावेज़ों के जरिए ज़मीन पर अवैध कब्जा करना चाहता था। उसके खिलाफ थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 23/2025 के तहत आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468, 471, 504, 506 में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से जांच जारी थी और उसे “मोस्ट वांछित” की सूची में रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।इस कार्रवाई में थाना मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्यवाही जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पति को आत्महत्या के लिए उकसाया: गाजीपुर में पत्नी और सास गिरफ्तार
Next: चार वारण्टी गिरफ्तार, मुहम्मदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.