गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात चार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त के दौरान कस्बा मुहम्मदाबाद क्षेत्र में दबिश देकर इन सभी वारण्टी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
- रामबचन, पुत्र स्व. कन्ता राम, उम्र 51 वर्ष, निवासी कल्याणपुर, थाना मुहम्मदाबाद
- गिरजा राम, पुत्र स्व. पूजन राम, उम्र 61 वर्ष, निवासी कल्याणपुर, थाना मुहम्मदाबाद
- गुप्तेश्वर, पुत्र स्व. मुक्तिराम, उम्र 61 वर्ष, निवासी नवापुरा, थाना मुहम्मदाबाद
- गणेश, पुत्र दीना, उम्र 45 वर्ष, निवासी नवापुरा, थाना मुहम्मदाबाद
इन सभी को पुलिस टीम ने सोमवार रात उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
उपनिरीक्षक श्री हरीश चन्द्र सिंह मय हमराह, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के प्रति प्रभावी कदम माना जा रहा है।