Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोक गायन ‘सृजन’ कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने प्रस्तुत किए पारंपरिक गीत

ब्यूरो 19-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250519-WA0021.jpg

गाजीपुर। आस्था शिक्षा निकेतन, वयेपुर देवकली (घूरनबाजार), गाजीपुर में 8 मई से आयोजित लोक गायन कार्यशाला ‘सृजन’ का समापन सांस्कृतिक उल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक लोक गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें कजरी, होली, पीड़िया, सोहर और नयकवा गारी जैसे विलुप्त होती सांस्कृतिक विधाओं की झलक देखने को मिली।मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार यादव ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनके उत्साह को सराहा। इस दौरान कार्यशाला के प्रशिक्षक अनूप कुमार, सहायक अध्यापक सर्वदेव यादव तथा दीपक कुमार को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लोकगायक विन्ध्याचल सिंह यादव ने संस्कृति विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। समापन समारोह में विद्यालय परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार यादव ने संस्कृति विभाग, लखनऊ के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रतिभागी बच्चों एवं स्थानीय जनों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेसहारा गोवंश संरक्षण हेतु जन सहयोग की अपील, जिलाधिकारी कोष में दान देने का आग्रह
Next: गौशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, उपजिलाधिकारी ने कहा – लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.