Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गौशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, उपजिलाधिकारी ने कहा – लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

ब्यूरो 20-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250520-WA0016.jpg

जमानिया। तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि जालीदार तिरपाल, टीन के ऊपर बोरी डालकर पानी का छिड़काव किया जाए, जिससे तापमान नियंत्रित रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंशों को शासनादेश के अनुसार आहार उपलब्ध कराया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पानी, छाया और नियमित टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ज्ञात हो कि कन्हा गौशाला में वर्तमान में 350 गोवंश संरक्षित हैं, जबकि सुहवल के अस्थाई गोआश्रय स्थल पर 32 गोवंशों की देखभाल की जा रही है। बैठक में तहसीलदार राम नारायण वर्मा, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अभिजीत कुमार, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, छविनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोक गायन ‘सृजन’ कार्यशाला का भव्य समापन, बच्चों ने प्रस्तुत किए पारंपरिक गीत
Next: गुरुकुल इंटरनेशनल में ‘स्पेक्ट्रा-एक्स’ विज्ञान प्रदर्शनी और फिटनेस जिम का भव्य आगाज़

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.