Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिट एंड रन मामलों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 19-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250519-WA0028.jpg


गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, नियमों और जागरूकता अभियानों पर गहन चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हिट एंड रन मामलों में आम जनता को जागरूक किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए मीडिया प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में सहायता राशि के लिए आवेदन की प्रक्रिया समझाई जा सके। बताया गया कि वर्तमान में हिट एंड रन मामलों में मृत्यु पर दो लाख रुपये एवं गंभीर चोट पर पचास हजार रुपये की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

विद्यालयों में प्रार्थना सभा के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले सहायकों को परेशान न करने और उन्हें पुरस्कृत किए जाने का भी प्रावधान है।हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे केवल चिन्हित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करें, मोबाइल का प्रयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर अवैध कटों को बंद किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, और यदि कोई इनका पुनः प्रयोग करता पाया जाता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में वर्तमान में 17 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां आवश्यक सुरक्षा उपायों हेतु एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर बढ़नपुरा लघु सेतु के चौड़ीकरण हेतु भी एनएचएआई को आवश्यक निर्देश दिए गए। एनएचएआई ने अवगत कराया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे सितंबर तक चालू हो जाएगा, जिससे बलिया और मांझीघाट के लिए नया मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।

शहर में चलने वाले ई-रिक्शा को निर्धारित रूट पर चलाने एवं उनके स्टैंड के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, टाउन हॉल एवं रेलवे स्टेशन पर वाहनों की पार्किंग के लिए पिंक बूथ के पीछे पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जी.एन. प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, एनएचएआई, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद, जल निगम, परिवहन विभाग के अधिकारीगण, एवं ट्रक व सवारी वाहन एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सहायक अभियंता अनुराग यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण
Next: करंडा में ‘फर्जीवाड़ा युग’ का अंत? एडीओ पांडेय की एंट्री से मचा बवाल

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.