Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसान दिवस में उठीं समस्याएं, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

ब्यूरो 21-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250521-WA0034.jpg

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खंड के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट और कार्यवृत्ति प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। किसान कमलापति पांडेय और शबीर अहमद ने बिजली कनेक्शन न मिलने की शिकायत की, जबकि विंध्याचल पाल ने बगीचे से होकर जा रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग की। बाराचवर के किसान राम परीखा यादव ने बताया कि राजकीय कृषि निवेश केंद्रों पर ढैचा बीज नहीं मिल रहा और पीसीएफ व सोसाइटी पर खाद की आपूर्ति नहीं हो रही है। जखनियां के किसान रूद्र प्रताप सिंह ने एफपीओ के जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु स्थान की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने ODOP योजना के तहत स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

जमानियां के किसान अरविंद सिंह ने नहर रोस्टर की तारीख 5 जून से घटाकर 1 जून करने की मांग की, वहीं बाबूलाल मानव ने हरपुर माइन में छलका व कुलाबा की कमी से सिंचाई में दिक्कत बताई। राम परीखा यादव ने बताया कि टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बिरनों के किसान विद्यानाथ चौबे ने मलेठी माइनर में कुलाबा न होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए। अन्य किसानों ने ट्यूबवेल कार्य अधूरा होने, समितियों के बंद होने, और डीएपी की कमी जैसी समस्याएं भी उठाईं।इस दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि सभी राजकीय कृषि निवेश केंद्रों पर सियाट्स-4 व HUR-917 धान बीज उपलब्ध है, जिसे किसान 50% अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सोलर पंप योजना की बुकिंग भी जारी है। अंत में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से पंचायत भवनों पर लगवाएं और किसान दिवस में उसका वितरण करें। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान केंद्र), जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला सैनिक बन्धु की बैठक 24 मई को
Next: पूर्व प्राचार्य के सम्मान में हिंदू पीजी कॉलेज में हुआ गरिमामय समारोह

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.