जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में बुधवार को पूर्व प्राचार्य प्रो. शरद कुमार के आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उनका स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया। कॉलेज के शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रो. कुमार के स्वागत को सभी ने एक उत्सव के रूप में मनाया। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। इसके बाद वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री और लेखाकार श्री सत्यप्रकाश सिंह ने भी पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर प्रो. कुमार को सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा, “प्रो. शरद कुमार का नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनके कार्यकाल में महाविद्यालय ने अनेक शैक्षणिक सुधार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।”वहीं, पूर्व प्राचार्य प्रो. शरद कुमार ने छात्रों को अनुशासन व मेहनत का संदेश देते हुए कहा, “हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरे लिए एक विशेष स्थान रखता है। यहां के छात्रों में अपार संभावनाएं हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है।”
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र यादव, डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. राघवेन्द्र पांडेय, डॉ. रविन्द्र मिश्र, डॉ. अमित कुमार सिंह, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री राकेश चौबे, श्री सूरज कुमार जायसवाल, श्री कमलेश प्रसाद, श्री विरेंद्र और श्री दिग्विजय सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में हुआ, जिसमें प्रो. शरद कुमार को उनके योगदान के लिए सभी ने एक स्वर में धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

