Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानिया में देशभक्ति की गूंज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित, निकाली गई तिरंगा यात्रा

ब्यूरो 22-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250521-WA0007.jpg

जमानिया। भारतीय जनता पार्टी के जमानिया नगर मंडल की ओर से बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान, तहसील मुख्यालय से हुई और यह हॉस्पिटल मार्ग होते हुए बलुआ घाट पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों के सम्मान में एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है।” वहीं मुन्ना गुप्ता ने कहा, “भारतीय सेना के लिए जितना किया जाए, वह हमेशा कम ही रहेगा।”कार्यक्रम में भाजपा की जिला महामंत्री माया सिंह, सभासद रोहित शर्मा, राकेश प्रजापति, नारायण दास चौरसिया, राजीव पांडे, लालमुनि, पुष्पा निषाद, राहुल वर्मा, रोहित गुप्ता, वकील अंसारी, संजय जायसवाल, अनुपम वर्मा, छोटे लाल बिन्द, संजीत यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश की जनता अपने सैनिकों के शौर्य और बलिदान को कभी नहीं भूलती और उनके सम्मान में सदैव एकजुट रहती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: Previous Post
Next: कर्नल अमर सिंह के नेतृत्व में 91 यूपी बटालियन ने शुरू किया योग कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.