Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu
ब्यूरो 22-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250521-WA0023.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर चट्टी पर मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई दो बड़ी चोरियों से क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली वारदात तान्या ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान में हुई। दुकान के मालिक गौतम कुमार प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर गांव सब्बलपुर खुर्द चले गए थे। रात के अंधेरे में चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर लगभग 10 किलो चाँदी की पायल, 230 ग्राम सोना और 4.4 लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोरी गए माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है।

दूसरी चोरी पास ही स्थित अमन वस्त्रालय में हुई, जिसके मालिक राजेश यादव जीवपुर निवासी हैं। यहां से चोरों ने करीब 40,000 रुपये नकद पर हाथ साफ किया, हालांकि दुकान से कोई वस्त्र या अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल दोनों दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे न केवल व्यापारी वर्ग, बल्कि आमजन भी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।बसंत यादव ने क्षेत्राधिकारी से इस घटना का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक चोरी की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योग से लेकर डिजिटल स्किल तक: समर कैंप में बच्चों को मिल रहा नया अनुभव
Next: जमानिया में देशभक्ति की गूंज, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित, निकाली गई तिरंगा यात्रा

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.