गाजीपुर। जनपद स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), गाजीपुर की आगामी बैठक 31 मई 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी परियोजना निदेशक राजेश यादव ने दी।बैठक की अध्यक्षता गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अफजाल अंसारी करेंगे। बैठक में सांसदगण, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखगण, अन्य सम्मानित सदस्यगण एवं जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। परियोजना निदेशक ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करें।