Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिहार से ‘फिल्मी स्टाइल’ में उठाया दुकानदार, गहमर पुलिस की दबंगई पर एसपी का सस्पेंशन का चाबुक

ब्यूरो 23-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250523-WA0014.jpg

गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस की दबंगई इस बार उस पर ही भारी पड़ गई। गहमर थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में बिहार के भभुआ जिले के रामगढ़ बाजार से एक दुकानदार को उठा लिया, चार घंटे तक गायब रखा और फिर चुपचाप छोड़ दिया। बिना किसी अनुमति और कानूनी प्रक्रिया के की गई इस कार्रवाई पर जब सवाल उठे तो मामला तूल पकड़ गया। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कड़ा एक्शन लेते हुए गहमर थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

क्या है मामला?
गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी एक युवक पिछले तीन वर्षों से भभुआ जिले के रामगढ़ बाजार स्थित सूर्य सरोवर के पास किराए के मकान में दुकान चला रहा है। वह रोज की तरह पोखरे के किनारे टहल रहा था, तभी सादी वर्दी में पहुंचे गहमर थाने के पुलिसकर्मियों ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया और पहले से खड़ी सफेद गाड़ी में जबरन बैठाकर लेकर चले गए। कुछ ही समय में इलाके में अपहरण की चर्चा फैल गई। रामगढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने पर पूरी सच्चाई सामने आ गई कि उसे यूपी पुलिस की टीम उठाकर ले गई है।

बगैर अनुमति दूसरे राज्य में कार्रवाई
रामगढ़ पुलिस ने जब गाजीपुर के एसपी से संपर्क किया तो एसपी डॉ. ईरज राजा भी इस मनमानी से हैरान रह गए। पूछताछ पर गहमर थानाध्यक्ष का जवाब था कि युवक हेरोइन तस्कर है। जब एसपी ने पूछा कि बिना अनुमति बिहार की सीमा में कैसे प्रवेश किया और यदि तस्कर था तो छोड़ा क्यों गया, इस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

एसपी ने दिखाई सख्ती, चार सस्पेंड
जांच में गहमर थाना प्रभारी समेत चार सिपाही—मनोज दूबे, प्रमोद कुमार, शिवकुमार पाल और अमरजीत पाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस टीम ने बिना अनुमति के दूसरे राज्य में प्रवेश कर गंभीर कानून उल्लंघन किया। इसके बाद एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और गहमर थाने की कमान भुड़कुड़ा थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा को सौंपी।

छवि को नुकसान, उठे सवाल
गहमर पुलिस की इस मनमानी कार्रवाई ने यूपी पुलिस की छवि को गहरी चोट पहुंचाई है। बिना कानूनी प्रक्रिया के किसी को दूसरे राज्य से उठाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि लोगों के विश्वास को भी तोड़ता है। अब एसपी द्वारा उठाए गए सख्त कदम को जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर्नल अमर सिंह के नेतृत्व में 91 यूपी बटालियन ने शुरू किया योग कार्यक्रम
Next: जिला विकास समन्वय समिति की बैठक 31 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

8691fcb3-69f5-4123-b23c-0cd77c0deb35

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 06-08-2026
CSF-Logo-500x280

विवाहिता ने पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ब्यूरो 06-08-2026
aa52ce69-a6ed-4e18-83fc-3a88a85b0639

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 06-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.