जमानियां। क्षेत्र के राजपुर पोखरा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर सिरहु बिन्द रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सिरहु बिन्द 19 मई की शाम करीब पांच बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
किशोर की मां सतरानी देवी, पत्नी अंगद बिन्द ने थाने में तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर में बताया गया है कि सिरहु का रंग सावला है और शरीर पतला-दुबला है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोर की तलाश की जा रही है। पुलिस हर संभावित जगहों पर छानबीन कर रही है।