Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

27 मई को लगेगा रोजगार मेला, परिवहन निगम में संविदा चालकों की होगी भर्ती

ब्यूरो 24-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर में 27 मई 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गाजीपुर मंडल द्वारा संविदा चालक के 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास 2 वर्ष पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। चयन के लिए आयु सीमा 23 वर्ष 6 माह से 40 वर्ष के मध्य रखी गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार मानदेय और अन्य लाभ दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल और छाया प्रति के साथ नियत समय पर पहुंचें। इस मेले में प्रतिभाग करने वालों को किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना दिवस पर 22 शिकायते प्राप्त, 5 का हुआ मौके पर निस्तारण
Next: क्षेत्र में एसडीएम का एक्शन मोड: गंदगी और अतिक्रमण पर फटकार, दिए सख्त आदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

476687e3-0229-4472-a068-ddcab7de92e7

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन

ब्यूरो 08-08-2026
CSF-Logo-500x280

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी की तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 07-08-2026
CSF-Logo-500x280

जमानिया में बिजली संकट पर शासन सख्त, एक्सईएन अशरफी लाल निलंबित; खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश

ब्यूरो 07-08-2026
6ef69148-8767-4d7b-abb9-898681a5e66e

पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 07-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.