गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपदों में नोडल अधिकारी के रूप में नामित IAS अधिकारी 24 से 25 मई तक प्रदेश के जिलों में 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी क्रम में, गाजीपुर के नोडल अधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी ने नदामी गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांट गोराबाजार एवं देवकठिया में संचालित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्थानों का विस्तार से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जल निगम के नगर अधीक्षण अभियंता पीयूष मौर्या, डीएसटीओ चन्द्रशेखर प्रसाद, सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण भी मौजूद थे।इस पहल के तहत अधिकारियों द्वारा परियोजनाओं की गुणवत्ता और कार्यों की प्रगति पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि योजनाओं का समय से और सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।