Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पति ने की शर्मनाक हरकत, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें की वायरल

ब्यूरो 25-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250525-WA0005.jpg

गाजीपुर (भांवरकोल)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भांवरकोल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर उसका पति न केवल उसके साथ मारपीट करता है, बल्कि उसके निजी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। जानकारी के अनुसार, भांवरकोल क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी जनवरी 2025 में फतेहपुर सिकंदर थाना क्षेत्र निवासी आदित्य यादव से हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही उसके पति और ससुरालवाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मार्च 2025 में होली से पहले ससुरालवालों ने विवाहिता के सारे जेवरात रख लिए और उसे मायके भेज दिया। साथ ही साफ शब्दों में कह दिया गया कि जब वह लौटे तो साथ में बुलेट के लिए डेढ़ लाख रुपये लेकर आए, तभी उसे घर में प्रवेश मिलेगा।

पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता गरीब हैं और पहले ही अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दे चुके हैं। ऐसे में बुलेट देना संभव नहीं है। इसके बाद से ही उसका पति उसे फोन पर गालियां देता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। यही नहीं, उसने पीड़िता के रिश्तेदारों को भी गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर दिया है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपी पति आदित्य यादव अब पीड़िता के फोटो और वीडियो को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत तरीके से वायरल कर रहा है, जिससे उसकी छवि खराब हो रही है।पीड़िता ने पहले भी भांवरकोल थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उसने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से गुहार लगाई। इसके बाद भांवरकोल थाना पुलिस ने 24 मई को आदित्य यादव सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कई महिला संगठनों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विक्षिप्त युवती पर दुकानदार ने उंडेला खौलता तेल, पुलिस ने 5 दिन बाद दर्ज किया केस
Next: तेज रफ्तार कार का कहर : चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.