Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेवतीपुर फुटबॉल प्रीमियर लीग सीजन 3: वेस्टर्न वारियर्स 5-4 से हराकर जीता खिताब

ब्यूरो 26-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250526-WA0013.jpg

रेवतीपुर।  फुटबॉल प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का भव्य समापन बीते रविवार की देर शाम गाँव के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर हुआ। फाइनल मुकाबले में वेस्टर्न वारियर्स ने साउथ साइनाइट को कड़ी टक्कर देते हुए ट्राइब्रेकर में 5-4 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने उच्च स्तर का फुटबॉल खेल दिखाया। पहले हाफ में साउथ साइनाइट के खिलाड़ी टीपू ने 26वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में वेस्टर्न वारियर्स के सुदामा पाल ने 53वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। दोनों टीमों ने मैच को बराबरी पर समाप्त किया, जिसके बाद निर्णायक ट्राइब्रेकर में वेस्टर्न वारियर्स ने बाज़ी मारी।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशूं कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन कर सफलता का परिचय दिया है। ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बस उन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। पुरस्कार वितरण समारोह में मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब दुर्गेश यादव, मैन ऑफ़ द मैच शांतनु सिंह, बेस्ट डिफेंडर आकाश गुप्ता, बेस्ट ऑलराउंडर अजय कुमार, बेस्ट मिडफील्डर गोलू यादव और बेस्ट गोलकीपर राजेश कुमार को दिया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मर्चेंट नेवी के असिस्टेंट इंजीनियर सुनील राम सहित शिवम पांडे, इमरान खान, झारखंडे पांडे, राहुल राय, सूरज राय, अमरीश पांडे, एजाज अहमद, अरविंद यादव, मोनू सिंह, आकाश राय, भोला गुप्ता, नितेश यादव, रत्नेश सिंह, धुरंधर यादव, सोनू सिंह, प्रिंस, राजा आदि उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में सर्वेश यादव, मनोज सिंह और छोटू सिंह थे, जबकि कमेंट्री की भूमिका जनमेजय चौरसिया ने निभाई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नवाचार कार्यक्रम के तहत विशेष महोत्सव आयोजित
Next: रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्करी का बड़ा प्रयास किया नाकाम

हो सकता है आप चूक गए हों

476687e3-0229-4472-a068-ddcab7de92e7

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन

ब्यूरो 08-08-2026
CSF-Logo-500x280

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी की तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 07-08-2026
CSF-Logo-500x280

जमानिया में बिजली संकट पर शासन सख्त, एक्सईएन अशरफी लाल निलंबित; खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश

ब्यूरो 07-08-2026
6ef69148-8767-4d7b-abb9-898681a5e66e

पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 07-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.