Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज हत्या के मामले में आरोपी को कुल 18 वर्ष की सजा, ₹60,000 का जुर्माना

ब्यूरो 27-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। थाना बहरियाबाद क्षेत्र में दहेज हत्या से जुड़े एक मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने अभियुक्त को कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बहरियाबाद में वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा संख्या 68/2018, धारा 498A, 304B भादवि तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी संजय चौहान पुत्र बालकिशुन चौहान को दोषी करार दिया गया है।

माननीय न्यायालय ने अभियुक्त को निम्नलिखित सजाएं सुनाईं:

धारा 304B (भादवि) – 10 वर्ष का सश्रम कारावास

धारा 498A (भादवि) – 02 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹5,000 का अर्थदंड

धारा 3 (दहेज प्रतिषेध अधिनियम) – 05 वर्ष का कारावास व ₹50,000 का अर्थदंड

धारा 4 (दहेज प्रतिषेध अधिनियम) – 01 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹5,000 का अर्थदंड

इस प्रकार, अभियुक्त को कुल 18 वर्ष के सश्रम कारावास तथा ₹60,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की लगातार सतर्कता और प्रभावशाली पैरवी के चलते यह निर्णय संभव हो सका। पुलिस प्रशासन ने इसे “ऑपरेशन कन्विक्शन” की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा
Next: वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मुहम्मदाबाद पुलिस को सफलता, दो वांछित दबोचे

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
476687e3-0229-4472-a068-ddcab7de92e7

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.