Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

1868 वृद्धजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, चार चरणों में लगेगा वितरण शिविर

ब्यूरो 02-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


गाजीपुर। जिले के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत गाजीपुर जिले में कुल 1868 वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस वितरण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विकास खंडों के लाभार्थियों को उपकरण दिए जाएंगे।

कार्यक्रम की तिथियां और स्थान इस प्रकार हैं:

6 जून 2025:
स्थान – ऑडिटोरियम गाजीपुर (विकास भवन चौराहा)
विकास खंड – देवकली, सैदपुर, जखनियां, सादात, मनिहारी, बिरनो, करण्डा एवं सदर
लाभार्थी – 498

10 जून 2025:
स्थान – विकास खंड मोहम्मदाबाद
विकास खंड – मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, मरदह, कासिमाबाद
लाभार्थी – 447

11 जून 2025:
स्थान – विकास खंड जमानियां
विकास खंड – जमानियां, भदौरा, रेवतीपुर
लाभार्थी – 313

12 जून 2025:
स्थान – विकास खंड बाराचवर
विकास खंड – बाराचवर
लाभार्थी – 610

समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र वृद्धजनों से अनुरोध किया है कि वे शिविर में अपनी प्राप्ति रसीद तथा मूल आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हों, ताकि उन्हें उनके सहायक उपकरण सुचारु रूप से प्रदान किए जा सकें। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सहज और सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हत्याकांड का पर्दाफाश, दो नामजद गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
Next: प्रधान ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.