Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा दशहरा व बकरीद पर शांति बनाए रखने को लेकर केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

ब्यूरो 03-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250603-WA0026.jpg

गाजीपुर। आगामी त्योहार गंगा दशहरा (05 जून) और ईद-उल-अजहा/बकरीद (07 जून) के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन सभागार में केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिलामजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने की, वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, सभासद, शांति समिति के सदस्य एवं धार्मिक प्रबुद्धजन शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि त्योहारों को परंपरागत ढंग से एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, साथ ही किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि बकरीद पर कुर्बानी उन्हीं स्थानों पर हो जहां पूर्व वर्षों में होती आई है, खुले स्थानों या प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कुर्बानी के अवशेष खुले में न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया।

सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता की हिदायत

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या संवेदनशील फोटो/वीडियो अपलोड न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कुर्बानी से संबंधित कोई भी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर साझा न किया जाए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष त्योहारों के दौरान अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें और कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखें। साथ ही धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।

बिजली, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर निर्देश

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि नमाज के मुख्य मार्गों पर जर्जर तारों की मरम्मत कराई जाए और त्योहार के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका/नगर पंचायतों को सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने व कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से तय करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा दशहरा के अवसर पर घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव, गोताखोर, चेंजिंग रूम व खोया-पाया केंद्र की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा गया।

CCTV और आबकारी विभाग को निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी दुकानों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और यह कार्य तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, जिला आबकारी अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनपदवासियों को गंगा दशहरा और बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए इन त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी या संबंधित अधिकारी से संपर्क करें, प्रशासन तत्काल समाधान सुनिश्चित करेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ से पहले पूरे हों कटान रोधक कार्य: जिलाधिकारी
Next: ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी, नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.