Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी, नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

ब्यूरो 03-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद  में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम, गाजीपुर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। योग दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार 15 जून से 21 जून तक “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित योग सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, जिससे जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि योग दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग और बैनर लगाए जाएं। सीडीओ श्री वैश्य ने बताया कि पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग जैसे विभिन्न विभागों को शासनादेश के अनुरूप योग सप्ताह और योग दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योग सप्ताह का उद्घाटन 15 जून को जिला, तहसील, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसमें सामूहिक योगाभ्यास भी कराया जाएगा।

इसके साथ ही जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष हेल्थ सेंटर, एकीकृत आयुष चिकित्सालयों तथा अन्य आयुष केंद्रों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। योग को जन-जन तक पहुँचाने एवं पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से योगाभ्यास हेतु ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, नैसर्गिक सौंदर्य से युक्त स्थलों जैसे प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों, अमृत सरोवरों आदि स्थानों का चयन किया गया है। बैठक में प्रमुख स्वयंसेवी संस्थाएं जैसे आर्ट ऑफ लिविंग, सूर्या फाउंडेशन, हार्टफुलनेस, गायत्री परिवार आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयंत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अच्छेलाल, आयुष जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश गुप्ता सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन योग दिवस को जनसहभागिता और स्वास्थ्य जागरूकता का पर्व बनाकर सफल बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा दशहरा व बकरीद पर शांति बनाए रखने को लेकर केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित
Next: छेड़खानी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई पांच वर्ष की सजा, लगाया अर्थदंड

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.