Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील प्रशासन ने वसूला एक लाख का परिवहन कर, बकायेदारों में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0011.jpg

जमानिया। स्थानीय तहसील प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटखौलिया मोहल्ला निवासी जावेद खान से एक लाख रुपये का बकाया परिवहन कर वसूला। यह वसूली राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई। जावेद खान के हल्के व्यावसायिक वाहन पर कर बकाया था, जिसके संबंध में पहले ही आरसी जारी की जा चुकी थी। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी ज्योति चौसरिया के निर्देश पर की गई। तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जावेद खान को पकड़कर तहसील लाया, जहां उसने बकाया राशि जमा की। वसूली टीम में नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, अमीन अरुण कुमार सिंह, अमीन प्रभात कुमार, अमीन धनंजय सिंह एवं अनुसेवक उमाशंकर शामिल रहे।

तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि वाहन स्वामी पर उत्तर प्रदेश मोटर वाहन कर अधिनियम के तहत कर बकाया था, जिसकी वसूली राजस्व पुनः प्राप्ति अधिनियम 1890 तथा उत्तर प्रदेश संशोधन अधिनियम 1965 के तहत की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में कर न चुकाने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, परिवहन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि बकाया कर का समय से भुगतान न करने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील प्रशासन ने वसूला एक लाख का परिवहन कर, बकायेदारों में मचा हड़कंप
Next: महिला जनसुनवाई 11 जून को

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.