Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला जनसुनवाई 11 जून को

ब्यूरो 09-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में 11 जून, 2025 को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने जानकारी दी कि इस जनसुनवाई के लिए राज्य महिला आयोग द्वारा श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, माननीय सदस्य को गाजीपुर के लिए नामित किया गया है। वे 11 जून को प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग स्थित निरीक्षण भवन/गेस्ट हाउस, गाजीपुर में जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक करेंगी। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके प्रतिनिधि, महिला थानाध्यक्ष तथा संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। महिला आयोग का यह प्रयास महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील प्रशासन ने वसूला एक लाख का परिवहन कर, बकायेदारों में मचा हड़कंप
Next: गंगा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने ली मां गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.