Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस को बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 10-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250610-WA0010.jpg

गाजीपुर। जिले की जमानिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जमानिया क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अभिषेक यादव (उम्र लगभग 21 वर्ष), पुत्र अनिल यादव, निवासी ढढनी, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। उस पर थाना जमानिया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 224/25, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

इस गिरफ्तारी को लेकर जमानिया थाने के उपनिरीक्षक श्री अरुण पाण्डेय अपने सहयोगी कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी के साथ क्षेत्र में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश में थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त ताजपुर चट्टी के पास मौजूद है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक श्री अरुण पाण्डेय

कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी
(थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर)

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने इस कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की और बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11 जून को होगी महिलाओं संबंधी समस्याओं हेतु जनसुनवाई
Next: हत्या प्रयास के दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.