Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

11 जून को होगी महिलाओं संबंधी समस्याओं हेतु जनसुनवाई

ब्यूरो 10-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के कल्याण और उनके साथ होने वाले उत्पीड़न की प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आयोग द्वारा प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। जनपद गाजीपुर में यह जनसुनवाई 11 जून 2025 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि इस जनसुनवाई की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव करेंगी।

कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षण भवन/गेस्ट हाउस, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, जनपद गाजीपुर में किया जाएगा। जनसुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनके द्वारा अधिकृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना, उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की रोकथाम करना तथा उन्हें त्वरित न्याय प्रदान करना है। आयोग की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पीड़ित महिलाएं इस जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश, लापरवाह एडीओ पंचायतों पर गिरी गाज
Next: पुलिस को बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.