Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

योग वह मौन है जहाँ आत्मा ईश्वर से संवाद करती है, योग की उपादेयता को समझें – डॉ. अभिषेक तिवारी

ब्यूरो 11-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250611-WA0016.jpg

जमानियां। “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के क्रीड़ांगन में बुधवार सुबह एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में किया गया। योग शिविर में योगाचार्य श्री उदय सिंह (निवासी – ग्राम अवहीं, जनपद चंदौली) ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। शिविर का आयोजन सुबह के शांत वातावरण में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों व आमजनों ने भाग लिया। योगाचार्य उदय सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – “नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति व एकाग्रता भी प्रदान करता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम एक संतुलित जीवन जी सकते हैं।”

योग में भाग लेते महाविद्यालय परिवार के सदस्य

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में डॉ. विजय श्याम पांडेय, प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा, शास्त्री श्री अखिलेश कुमार, श्री बाचा पाल, जनाब इरशाद खान, श्री अमित खरवार, श्री अजय गुप्ता, श्री तारकेश्वर वर्मा, कु. जयंती पांडेय, कु. ओजस्विनी पांडेय, श्री प्रमोद कुमार पांडेय, श्री दिग्विजय सिंह और श्री पप्पू कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में NSS के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि एक सकारात्मक जीवनशैली का संदेश है। इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देते हैं।” उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस शिविर की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की नियमितता की मांग की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राहगीरों की सतर्कता से बची किशोरी की जान, गंगा में कूदने का कर रही थी प्रयास
Next: कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.