Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ब्यूरो 11-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक सीएम डैशबोर्ड “दर्पण” पर सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व वसूली, लंबित मामलों, आईजीआरएस शिकायतों, तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने परिवहन, वन, स्टांप, नगर पालिका, ऑडिट आपत्ति, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय तथा आईजीआरएस से जुड़े विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने दो टूक कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को सख्त हिदायत दी कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर समाधान किया जाना अनिवार्य है। यदि शिकायतों का निस्तारण तय समयसीमा में नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी और वे स्वयं इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे।

बैठक के दूसरे चरण में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज, विवादित प्रकरणों एवं वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि समस्त राजस्व अधिकारी सरकार की योजनाओं और निर्देशों के अनुरूप तत्परता से कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ आमजन को सुगमता से मिल सके। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डिमांड के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को 5 वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों की प्रतिदिन सुनवाई करने और धारा 24, 33, 34, 67, 80 तथा 116 से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

धारा 34 के मामलों में विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को दिए गए। उपजिलाधिकारियों को इसके नियमित समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवासीय भूखंड आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा वितरण, अंश निर्धारण एवं संशोधन से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योग वह मौन है जहाँ आत्मा ईश्वर से संवाद करती है, योग की उपादेयता को समझें – डॉ. अभिषेक तिवारी
Next: कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.