Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर महिला आयोग सख्त, 21 मामलों की सुनवाई कर दिए निर्देश

ब्यूरो 11-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250611-WA0019.jpg

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने आज जनपद गाजीपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जनसुनवाई की। यह जनसुनवाई लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि महिला आयोग राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अन्याय से मुक्त कराकर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा व भागीदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आयोग के समक्ष महिलाओं से संबंधित 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पति द्वारा मारपीट सहित विभिन्न गंभीर मामले शामिल थे। माननीय सदस्य ने इन सभी मामलों की जांच कराकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।श्रीमती श्रीवास्तव ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष समाधान कराया जाए और यदि किसी स्तर पर परेशानी आती है, तो प्रशासन की मदद लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांवों के प्रधानों और शहरी वार्डों के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस जनसुनवाई के दौरान सीओ सदर शेखर सेंगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, महिला थाना प्रभारी, सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, जिला संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, डॉ. राम कुमार (अतिरिक्त सीएमओ) समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि माननीय सदस्य का जनपद में निरीक्षण व भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक 12 जून 2025 को भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Next: सार्वजनिक चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण , प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.