Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माटीकला शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 25 जून तक करें आवेदन

ब्यूरो 12-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत माटीकला कौशल विकास योजना के तहत 15 दिवसीय निःशुल्क माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए जिले से 20 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामग्री, खिलौने, मूर्तियां एवं मिट्टी के बर्तनों पर कटिंग, पच्चीकारी, चित्रकारी और नक्काशी जैसे शिल्प सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा और सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुवृत्ति (स्टाइपेंड) भी दी जाएगी। आवेदन के लिए पात्रता में उत्तर प्रदेश का निवासी होना, न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होना, कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करना और माटीकला की पारंपरिक जानकारी होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी माटीकला बोर्ड के पोर्टल [nachunjpaansaiwntkanpad] पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन की हार्ड कॉपी दिनांक 25 जून 2025 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, 44 आमघाट कॉलोनी, गाजीपुर में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7380792766 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जीवन प्रमाण पत्र समय से जमा न करने पर रुक सकती है पेंशन
Next: माटीकला शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 25 जून तक करें आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.