Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जीवन प्रमाण पत्र समय से जमा न करने पर रुक सकती है पेंशन

ब्यूरो 12-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280


गाजीपुर। प्रदेश सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव, वित्त (लेखा) अनुभाग-1, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि पेंशन आहरण प्रारंभ होने की तिथि से प्रत्येक वर्ष एक बार जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने की स्थिति में पेंशन का भुगतान बाधित हो सकता है। सरकार ने पेंशनरों की सुविधा हेतु ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की भी व्यवस्था की है। यह प्रमाण पत्र संबंधित वेबसाइट पर जाकर जमा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, पेंशनर को यह सुविधा भी दी गई है कि वे कोषागार कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

वरिष्ठ कोषाधिकारी, गाजीपुर ने जनपद के समस्त पेंशनभोगियों को सूचित किया है कि वे पेंशन आहरण प्रारंभ होने की तिथि से 01 वर्ष के भीतर अनिवार्य रूप से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करें। यह कार्य संबंधित वेबसाइट के माध्यम से अथवा कोषागार कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जा सकता है। इस दौरान पेंशनभोगी को अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी और ‘पेंशनर्स हेल्प डेस्क’ या संबंधित पेंशन पटल पर प्रमाण पत्र जमा करना होगा। समय सीमा के भीतर जीवन प्रमाण पत्र जमा न करने पर पेंशन स्वतः ही बंद कर दी जाएगी। अतः सभी पेंशनर समय से यह कार्य पूर्ण करें जिससे उन्हें पेंशन भुगतान में कोई असुविधा न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेंशनभोगियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य, कोषागार कार्यालय में जमा करनी होगी हार्डकॉपी
Next: माटीकला शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 25 जून तक करें आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.