Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्टेशन बाजार में अतिक्रमण से जाम बेकाबू, थोक विक्रेताओं की मनमानी चरम पर

ब्यूरो 14-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250614-WA0007.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार क्षेत्र एक बार फिर अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। प्रशासन की तमाम चेतावनियों और कार्रवाई के बावजूद यहां अतिक्रमण सिर चढ़कर बोल रहा है। सबसे अधिक परेशानी सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं की मनमानी से हो रही है, जो खुलेआम सड़क और नाली पर कब्जा जमाए हुए हैं। बता दें कि 2 जून को एसडीएम ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में बरेसर नहर से राधा कृष्ण मंदिर मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान सख्त चेतावनी दी गई थी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कुछ ही दिनों में स्थितियां फिर से पहले जैसी हो गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थोक व्यापारी प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक ट्रक, पिकअप और मिनी लोडर जैसे भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे गांधी चौक से लेकर गल्ला मंडी और राधा कृष्ण मंदिर मार्ग तक भीषण जाम लग जाता है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई दुकानदारों ने नालियों को पाटकर स्थायी कब्जा कर लिया है। एक दुकानदार ने कहा, “प्रशासन सिर्फ एक दिन आता है, फोटो खिंचवाता है और चला जाता है। उसके बाद फिर वही हालात हो जाते हैं।” जनता की स्पष्ट मांग है कि केवल जेसीबी चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक रोजाना निगरानी, चालान, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अतिक्रमण और जाम से राहत मिलना असंभव है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन सब्जी मंडी क्षेत्र में पुनः सख्त कदम उठाएगा या फिर यह कार्रवाई भी कागजों में सिमटकर रह जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बनगांवा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्वास मूल्यांकन में सभी मानकों पर खरा
Next: पकड़ी गांव में बिजली विभाग की छापेमारी: 7 पर केस, 14 कनेक्शन काटे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर गाजीपुर में धारा 163 लागू, 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा प्रभावी

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.