Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पी.जी. कॉलेज में अब 30 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म

ब्यूरो 15-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250615-WA0066.jpg

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 जून 2025 कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 जून निर्धारित थी, जिसे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की मांग तथा भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए बढ़ाया गया है।

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर छात्र-छात्राएं अब 30 जून 2025 तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी तथा किसी भी छात्र को फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं को पहले समर्थ पोर्टल https://vbspuadm.samarth.edu.in पर पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरना और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होगा।

प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि यदि किसी छात्र को ऑनलाइन आवेदन के दौरान तकनीकी समस्या आती है, तो वह कार्यालय अवधि में कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकता है या फिर वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि, प्रवेश परीक्षा की तिथि, परीक्षा परिणाम और काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। ऐसे में सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पी.जी. कॉलेज में अब 30 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म
Next: सनशाइन स्कूल के छात्रों ने नीट व जेईई एडवांस 2025 में हासिल की शानदार सफलता

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.