Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन स्कूल के छात्रों ने नीट व जेईई एडवांस 2025 में हासिल की शानदार सफलता

ब्यूरो 15-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250615-WA0060.jpg

जमानिया। कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं नीट 2025 और आईआईटी-जेईई एडवांस 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

नीट 2025 परीक्षा में विद्यालय के मेधावी छात्र मनीष उपाध्याय ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 2286 प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि मनीष ने नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की और बिना किसी कोचिंग के यह असाधारण सफलता प्राप्त की। पिछले वर्ष उन्होंने नीट 2024 में 2814वीं रैंक प्राप्त की थी, परंतु संतुष्ट न होकर उन्होंने घर पर रहकर कठोर परिश्रम किया और इस वर्ष अपनी रैंक में उल्लेखनीय सुधार किया। वर्ष 2023 में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 93.8% अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता राम सहाय उपाध्याय किसान हैं। उनके दोनों पुत्रों ने सनशाइन पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आईआईटी-जेईई एडवांस 2025 में भी विद्यालय के तीन छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हरिओम सिंह ने ओबीसी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 4809 प्राप्त की। उन्होंने इस वर्ष 12वीं परीक्षा में 93.60% अंक प्राप्त किए और विद्यालय टॉपर रहे।प्राची मौर्या ने रैंक 9028, अभिषेक ठाकुर ने रैंक 12128 प्राप्त कर सफलता हासिल की। इन उपलब्धियों के बाद विद्यालय में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं बीते कई वर्षों से नीट, जेईई और कैट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की लगन, बल्कि संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण एवं समर्पित शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता को विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया और विश्वास जताया कि यह उपलब्धि आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पी.जी. कॉलेज में अब 30 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म
Next: हरपुर के विपिन सिंह यादव बने असिस्टेंट कमांडेंट, ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर रचा इतिहास

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.