Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हरपुर के विपिन सिंह यादव बने असिस्टेंट कमांडेंट, ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर रचा इतिहास

ब्यूरो 15-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250615-WA0067.jpg

जमानिया। नगर के हरपुर निवासी विपिन कुमार सिंह यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा 2024 में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’) पद पर चयनित होकर जनपद का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया है। विपिन की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों और नगरवासियों ने मिठाइयाँ बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

विपिन, उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशीनगर जनपद में तैनात सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव के पुत्र हैं। यूपीएससी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा की लिखित परीक्षा 4 अगस्त 2024 को संपन्न हुई थी, जबकि साक्षात्कार चरण 5 मई से 5 जून 2025 तक चला। परीक्षा परिणाम में देशभर से कुल 459 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें विपिन सिंह यादव भी शामिल हैं। विपिन का परिवार शैक्षिक उपलब्धियों के लिए पहले से ही जाना जाता है। उनकी बड़ी बहन पूजा यादव बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं, बड़े भाई डॉ. दीपक सिंह यादव एमबीबीएस के बाद वर्तमान में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में कार्यरत हैं। वहीं, छोटी बहन प्रतिभा यादव बीएचयू से बीकॉम कर चुकी हैं और अब सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) की तैयारी में जुटी हैं। विपिन की इस उपलब्धि को नगर के लोगों ने प्रेरणास्रोत करार दिया है। युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने विपिन को एक आदर्श और मार्गदर्शक बताया, जिन्होंने कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कुछ न्यायालयीन याचिकाओं के अंतिम निर्णयों के अधीन होगी, लेकिन विपिन की यह सफलता परिवार, गांव और जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। नगर के वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों का कहना है कि विपिन की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। यह सफलता न केवल हरपुर, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा देगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन स्कूल के छात्रों ने नीट व जेईई एडवांस 2025 में हासिल की शानदार सफलता
Next: ताड़ीघाट रजवाहा की बदहाल स्थिति से किसान बेहाल, सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.