Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टिसौरा गांव में गोवंश तस्करी की आशंका पर ग्रामीणों ने पकड़ा संदिग्ध पिकअप, चालक फरार

ब्यूरो 16-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250616-WA0016.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव में सोमवार दोपहर ग्रामीणों की सतर्कता से गोवंश तस्करी का एक मामला उजागर हुआ। ग्रामीणों ने तीन गोवंशों से लदे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को सीज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुहवल गांव निवासी और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े मुकेश जायसवाल किसी कार्य से अपने घर से निकले थे, तभी उन्होंने एक पिकअप वाहन को तेज रफ्तार में जाते देखा। वाहन में तीन गोवंश लदे हुए थे, जिससे उन्हें तस्करी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत वाहन का पीछा किया और इस बीच पुलिस व अपने साथियों को भी सूचना दी।मुकेश जायसवाल और उनके सहयोगियों ने टिसौरा गांव के पास संदिग्ध वाहन को घेरकर रोक लिया। पूछताछ के दौरान जब वाहन चालक से गोवंश परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और मौका पाकर फरार हो गया।

इसके बाद पिकअप वाहन को कोतवाली लाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री नारायण दास चौरसिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सतर्कता से ही यह संदिग्ध वाहन पकड़ा जा सका। उन्होंने प्रशासन से गोवंश तस्करी पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि तीनों गोवंशों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें नजदीकी गौशाला में भेजा जाएगा। वाहन को सीज कर लिया गया है तथा मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला, छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Next: जमानियां टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, ताजपुर-गायघाट मैदान पर खेला गया रोमांचक फाइनल मुकाबला

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.