Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 19-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250619-WA0021.jpg

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक (शहरी) श्री ज्ञानेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (अ.प्रा.) मोहम्मद निशात अफजल द्वारा किया गया। बैठक में जनपद के अनेक भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अपर जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर स्वयं जानकारी ली एवं समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठक में प्राप्त सभी शिकायतों का 15 दिनों के भीतर संबंधित विभागों द्वारा निस्तारण कर रिपोर्ट संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें प्रशासनिक सहयोग प्रदान करना रहा। अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनने को 19 जून को होगी बैठक, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता
Next: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ पूर्ण, 21 जून को होगा आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.