ज़मानिया (गाज़ीपुर)। 91 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिंदू इंटर कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष पाटील के निर्देशन में आयोजित हुआ।

इस योगाभ्यास कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के एसडी, एसडब्ल्यू, जे.डी. तथा जे.डब्ल्यू. विंग्स के लगभग 100 से अधिक कैडेट्स भाग लिया। कैडेट्स ने अनुशासन और समर्पण के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान परिसर का वातावरण अनुशासित और ऊर्जावान बना रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और आयोजन के क्षणों को कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार पाटील ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी एकाग्र और शांत करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था। आयोजन की सफलता में कॉलेज प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही।
