Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू पीजी कॉलेज में नशा विरोधी अभियान, एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया नशा मुक्ति के प्रति संकल्पबद्ध दृष्टिकोण

ब्यूरो 24-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20250624_130210.jpg

जमानिया(गाज़ीपुर)। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 91 यूपी बटालियन, एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण के पश्चात प्रमाण पत्र प्राप्त करते कैडेट्स

समस्त यूनिट को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी कर्नल अमर सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, “नशीली दवाएं समाज के लिए एक गंभीर खतरा हैं। एनसीसी कैडेट्स देश का भविष्य हैं और उन्हें समाज में नशे के खिलाफ मजबूत दीवार बनकर खड़ा होना चाहिए। शपथ केवल औपचारिकता न हो, बल्कि व्यवहार में परिवर्तन का माध्यम बने।” महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एएनओ कैप्टन डॉ. अंगद तिवारी कहा कि, “एनसीसी न केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम है, बल्कि यह कैडेट्स में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों का भी विकास करती है। नशे के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया और नशा रूपी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। सभी कैडेट्स ने शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम के अंत में, एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में सफल कैडेट्स को ‘बी’ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले कैडेट्स के चेहरे पर गर्व और उत्साह की झलक साफ दिखाई दे रही थी। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि – “नशे को ना कहें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं जिम्मेदार राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।”

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग तेज, छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा पत्रक
Next: त्रैमासिक समीक्षा बैठक में चार एएनएम को नोटिस, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.