Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई, दूध सहित कुल 5 खाद्य नमूने लिए गए, जांच को भेजे गए

ब्यूरो 25-06-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250625-WA0021.jpg

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आयुक्त और जिलाधिकारी गाजीपुर श्री अविनाश कुमार के निर्देश पर जिले में खाद्य अपमिश्रण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए कुल 5 खाद्य नमूनों को संग्रहित किया गया। अभियान का संचालन अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री दिनेश कुमार एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II श्री आर.सी. पाण्डेय के पर्यवेक्षण में किया गया, जबकि मौके पर कार्यवाही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में गुलाबचंद गुप्त, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति की टीम द्वारा संपन्न की गई।

अभियान के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने निम्नलिखित हैं:

  1. बर्फी – लालचंद विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान, सिधौना से
  2. रसगुल्ला – मेसर्स न्यू सद्गुरु मिष्ठान भंडार, सिधौना से
  3. गुलाब जामुन – के.के. चाट कॉर्नर (मिथिलेश कश्यप), सिधौना से
  4. गाय का दूध – दूध विक्रेता मुकेश कुमार यादव, छावनी लाइन से
  5. छेना मिठाई – मेसर्स विश्वनाथ स्वीट्स एंड बेकर्स (उमा देवी का प्रतिष्ठान), सिधौना बाजार से

सभी नमूनों को राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अपमिश्रण अथवा मानक विहीन खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनहित में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा सेमिनार, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Next: नशामुक्त समाज की ओर एनसीसी का कदम: कैडेट्स ने लिया संकल्प, रैली से गूंजे जागरूकता के स्वर

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.